फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे का नया एलबम 'रायगढ़ वाला राजा 2' ने तोड़े रिकॉर्ड: तेजी से वायरल हो रहा ये सॉन्ग

Sat, 06 May 2023 09:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे के नए एलबम 'रायगढ़ वाला राजा 2' ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में रिलीज उनका नया वीडियो एलबम 'रायगढ़ वाला राजा 2 ' नया रिकॉर्ड बनाते हुए यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा गीत बन गया है, जिसने 1 दिन में ही मिलियन क्लब में जगह बना ली है। 
विज्ञापन
सिंगर नितिन दुबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे के नए एलबम 'रायगढ़ वाला राजा 2' ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में रिलीज उनका नया वीडियो एलबम 'रायगढ़ वाला राजा 2 ' नया रिकॉर्ड बनाते हुए यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा गीत बन गया है, जिसने 1 दिन में ही मिलियन क्लब में जगह बना ली है। इससे पहले भी नितिन दुबे ऐसे कई कारनामा कर चुके हैं। 

विज्ञापन




इससे पहले 'रायगढ़ वाला राजा' के पहले पार्ट में नितिन दुबे ने नए कलाकारों को अभिनय करने का मौका दिया था, लेकिन उनके फैंस इस आइकोनिक सॉन्ग में नितिन दुबे को देखना चाह रहे थे और इसीलिए नितिन दुबे ने "रायगढ़ वाला राजा 2" का निर्माण किया और इस बार उन्होंने इस गीत में गीतकार, गायक, संगीतकार, अभिनेता और स्क्रिप्ट राइटर सभी की जिम्मेदारी खुद निभाई और इस गीत के निर्माता भी खुद नितिन दुबे हैं। "रायगढ़ वाला राजा" में नितिन दुबे के साथ अभिनय किया है सुप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास ने। कोरियोग्राफी और क्रिएटिव डायरेक्शन किया है राम यादव ने। एडिटर एवं डायरेक्टर दीप्तांशु छड़िमली और असिस्टेंट डायरेक्टर और पोस्टर डिजायनर राहुल विश्वकर्मा है। 

नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की जोड़ी ने मचाय धमाल 
पिछले कुछ वर्षों से नितिन दुबे के साथ सुप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास के डुएट गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा  है और नितिन दुबे,शर्मिला बिस्वास की सिंगिंग जोड़ी ने एक से बढ़कर एक लगातार सुपरहिट गीत दिए हैं। 'चाँदनी 2','हाय रे मोर मुनगाकाड़ी', 'दिल के धड़कन','तोर बारात','हाय रे मोर नीलपरी','गोंदा तोला रे','गुलमोहर','दिल मा फीलिंग','गौरी के लाला','मन मे हैं राम' जैसे कई सुपरहिट गीत लगातार दे चुके हैं। शर्मिला बिस्वास न सिर्फ गायकी बल्कि एक्टिंग में भी लगातार सफलता हासिल कर रही हैं और उनके गीत आज की युवा पीढ़ी बहुत पसंद करती है। 
विज्ञापन




सबसे ज़्यादा मिलियन क्लब सांग्स देने वाले गायक
नितिन दुबे छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर और सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं,उनके यूट्यूब चैनल पर 8 लाख से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और 340 मिलियन व्यूवरशिप है। पिछले वर्षों में नितिन दुबे सबसे ज़्यादा मिलियन क्लब के गीत देने वाले गायक संगीतकार और अभिनेता हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें