फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview: फौजी बनना चाहते थे छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा, नेता बनते ही कहा- हार रही है कांग्रेस

Fri, 02 Jun 2023 10:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के फेमस एक्टर अनुज शर्मा ने बीजेपी जॉइन कर ली है। अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही बीजेपी की विचारधारा और उसकी रीति-नीति से प्रभावित रहा हूं।
विज्ञापन
पद्मश्री अनुज शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के फेमस एक्टर अनुज शर्मा ने बीजेपी जॉइन कर ली है। अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही बीजेपी की विचारधारा और उसकी रीति-नीति से प्रभावित रहा हूं। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र को पहले रखती है। वह ऐसी पार्टी है जो धारा 370 हटाने का ताकत रखती है। वह एक ऐसी पार्टी है, जो तीन तलाक को हटाने का दम रखती है। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है, जो राम मंदिर निर्माण कराने की ताकत रखती है। ऐसी पार्टी जो राष्ट्र पहले होने की बात करती है। ऐसी पार्टी से जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने तय किया था कि जब भी बीजेपी से जुडूंगा, पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा।

विज्ञापन





कांग्रेस की ओर से हिंदुत्व को बढ़ावा देने के सवाल पर कहा कि 'दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय, जो सुख में सुमिरन करे तो दुख काहे को होय'। यह बात अब कांग्रेस को समझ में आ गई है। इसलिए वह भगवान की शरण में जा रही है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। जनता जान चुकी है कि उसके साथ छल किया गया है। बीजेपी की सरकार फिर से आ रही है। 

विज्ञापन


बीजेपी की विचारधारा को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आईडियोलॉजी देखिए। वह सबसे पहले कहती है राष्ट्र प्रथम। जो मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। छात्र जीवनकाल के दौरान में डिफेंस में जाना चाहता था पर किसी कारणवश नहीं जा पाया, लेकिन जब राजनीति में जाने की बात आई, तो मैंने सोचा कि मैं एक राष्ट्रवादी पार्टी में जाऊंगा। कार्यकर्ता के रूप में काम करके देश को मजबूत करने के काम करूंगा। 

भविष्य में किस भूमिका में होंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी। मैं एक कार्यकर्ता के नाते काम करने आया हूं। बीजेपी में जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसको पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पूरी ताकत के साथ करूंगा। भाटापारा समेत प्रदेश के लोगों की जो अपेक्षाएं हैं, उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। 

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में चुनावी रणनीति के सवाल पर कहा कि मेरी वही रणनीति होगी, जो पार्टी की रणनीति होगी। पार्टी जो कहेगी, उसके साथ काम करूंगा। 

राजनीति, गायन और अभिनय तीनों एक साथ करने के सवाल पर कहा कि मैं समाजसेवा के लिए राजनीति में हूं पर बाई प्रोफेशन कलाकार हूं। फिल्मों में काम करने के साथ ही एल्बम निकालता रहूंगा। वह मेरा काम है




एक्टर से पहले क्या बनना चाहते थे के सवाल पर कहा कि मैं फौज में जाना चाहता था। डिफेंस सर्विस में जाने की तैयारी थी। मैंने 8 साल तक स्काउटिंग की। राष्ट्रपति अवॉर्ड पाया। कॉलेज के दिनों में एनसीसी कैडेट हुआ करता था। एयर विग से एनसीसी में सी सर्टिफिकेट हासिल किया। दुर्भाग्य से में परीक्षा पास नहीं कर पाया। डिग्री की जगह मैं मार्कशीट ले गया था। इसमें पास नहीं हो पाया, तो फिर मैंने फैसला किया कि मुझे कला के क्षेत्र में जाना चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी के कामकाज को लेकर कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद पूरी दुनिया उनकी ताकत को मानने लगी है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। लंबे अंतराल के बाद एक देश को पॉवरफुल प्रधानमंत्री मिला है। वहीं सीएम भूपेश बघेल की सरकार के कामकाज को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर क्या कहना। रोज अखबारों में छप रहा है। शराब घोटाले, कोयला घाटाला हो रहा है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ी फिल्मों में ब्रेक मिलने के सवाल पर कहा कि कॉलेज के दिनों में पढ़ने के दौरान थोड़ा नाम था। उस दौरान मुझे निर्माता ने काम करने का मौका दिया और यहीं से फिल्मी सफर शुरू हुआ। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला के पुराने कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मेरे दोनों पार्टी के लोगों से बेहतर संबंध हैं। बीजेपी में आने से पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार करते रहा हूं, लेकिन जब बात विचारधारा की हो तो मैं बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित रहा हूं। जब मैंने राजनीति में आने का विचार किया, तो मुझे बीजेपी ही उत्कृष्ट पार्टी दिखी। 

बलौदाबाजार-भाटापारा में बढ़ी राजनीतिक सक्रियता
बता दें कि अनुज शर्मा भाटापारा के मूल निवासी हैं। अटकलें हैं कि अनुज को भाटापारा विधानसभा से ही बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है। हाल के दिनों में अनुज शर्मा की बलौदाबाजार-भाटापारा में राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है। इसके पीछे विधानसभा चुनाव की रणनीति मानी जा सकती है। अनुज शर्मा को बीजेपी भाटापारा या बलौदाबाजार से टिकट दे सकती है। वर्तमान में भाटापारा से शिवरतन शर्मा बीजेपी विधायक हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें