फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : साथ बैठकर शराब पी, फिर दो गज जमीन के लिए युवक ने दोस्त पर कर दिया कुल्हाड़ी से वार

Sat, 05 Nov 2022 02:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मारपीट की सूचना पर तत्काल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी जहां घायल को अस्पताल दाखिल कराया गया वहीं आरोपी फूलसिंह कंवर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है। विवाद का मुख्य कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो गज जमीन के लिए दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इस कदर बिगड़ी की एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत तुमान निवासी राजेश दास (25) और  फूल सिंह कंवर (30) एक ही गांव में रहते हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। फूल सिंह को राजेश अपने बड़े भाई की तरह मानता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे में बाड़ी की जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया और एक-दूसरे को गालियां देने लगे। 

बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों हाथापाई करने लगे। आरोप है कि इसी बीच फूल सिंह कुल्हाड़ी ले आया और राजेश पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी राजेश के कंधे पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे डायल-112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने आरोपी फूल सिंह को गिfरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें