फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: SECL खदान में दहकते कोयले पर गिरने से मजदूर की मौत, एंगल हटाने के दौरान बिगड़ा बैलेंस

Wed, 30 Nov 2022 03:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

बताया जा रहा है कि SECL प्रबंधन ने दीपका खदान में कोयले के स्टाक में लगने वाली आग को बुझाने का ठेका ठेकेदार अरविंद कुमार को दिया है। परसराम उसी ठेकेदार के लिए काम करता था। उसके शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को दहकते कोयले पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा SECL खदान में हुआ है। मजदूर वहां ठेका कर्मचारी था और कोयले में लगने वाली आग को बुझाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वहां लोहे का एंगल हटाने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह अंगारे से भरे गड्ढे में जा गिरा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चैतमा निवासी परसराम (38) दीपका स्थित SECL की कोयला खदान में ठेका कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह बुधवार को भी वह काम कर रहा था। इसी दौरान एक एंगल को खींचते समय उसका बैलेंस बिगड़ गया और पास ही बने जलते हुए कोयले के गड्ढे में जा गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते देख आसपास के मजदूर दौड़कर उसके पास पहुंचे और प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद मजदूर परसाराम को कोरबा जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि रेफर करने से पहले कार्यपालिक दंडाधिकारी ने उसके बयान लिए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें