फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज; तापमान बढ़ने की संभावना, कम होगी ठंड

Tue, 02 Jan 2024 11:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। नए साल के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे ठंड में भी कमी आई है। बीते सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। नए साल के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे ठंड में भी कमी आई है। बीते सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 48 घंटे में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी तापमान बढ़ने की वजह से ठंड थोड़ी कम है। वहीं कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड बलरामपुर में रहा। प्रदेश में  सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 8 डिग्री सेल्सियस रहा। आज रायपुर में  अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें