फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Update: अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Mon, 31 Jul 2023 12:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों में इन दिनों रुक-रुक कर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। प्रदेश के कई भागों में तेज बारिश, तो कई जगहों में कम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों में इन दिनों रुक-रुक कर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। प्रदेश के कई भागों में तेज बारिश, तो कई जगहों में कम बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश के कई भागों में हल्की मध्यम और कई जगहों पर जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए अगले 4 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में लगातार बारिश होने से रायपुर शहर के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे दिनचर्या से लोग काफी परेशान हैं। आज सुबह से ही राजधानी में बदल छाए हुए हैं। बारिश का मौसम बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन चार दिनों में  निचले इलाकों में जलभराव, भारी वर्षा के कारण कभी-कभी दृश्यता में कमी, पानी के कारण प्रमुख शहरों में यातायात में बाधा आना, कच्ची सड़कों का खराब होना, पहाड़ी क्षेत्र में स्थानीयकृत भूस्खलन, चट्टानों का गिरना और भूस्खलन और फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

बारिश की आंकड़े सेंटीमीटर में
छत्तीसगढ़ की बारिश के आंकड़े अंबिकापुर, ओडगी में 7 सेंमी,  राजपुर में 6, बैकुंठपुर, कुनकुरी, वाड्रफनगर, भैयाथान, कुसमी में 5, डभरा, पाटन, रामानुजनगर, प्रेमनगर में 4, सीतापुर, बलरामपुर, लखनपुर, बरमकेला, केशकाल, सोनहत, कसडोल, थानखमरिया में 3, सूरजपुर, पुसौर, साजा, लैलूंगा, सारंगढ़, तमनार, बेरला, धमधा, बास्तानार, कोटा, मालखरौदा, रायगढ़, में 2, पत्थलगांव, जनकपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, धरमजयगढ़, खरसिया में 1 सेंटीमीटर और कई जगह पर इससे कम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा सिस्टम
पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी से लगा हुआ उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। औसत समुद्र तल पर मानसून थोड़ी का अमृतसर लुधियाना पटना क्षेत्र और दक्षिण पूर्व से होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। इससे प्रदेश में मानसून बना हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें