फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather: पाले ने लुढ़काया पारा, जमने लगी ओस की बूंदे, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा

Sun, 18 Dec 2022 01:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन
मैनपाट में ठंड बढ़ने से ओस की बूंदे पत्तियों पर जम गईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। खासकर सरगुजा और जशपुर जिले में असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार के मैनपाट व सामरी पाट में पाले की चादर घास के मैदान और पत्तियों पर दिखाई दी। यह इस सीजन का पहला पाला है। तीन दिनों में ही तापमान पांच डिग्री तक गिर गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व सामरी पाट मे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन




चक्रवाती तूफान का असर कम होने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मैनपाट, सामरीपाट के साथ जशपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर पाला पड़ा। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी के पहले पखवाड़े में कडाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान पाट क्षेत्रों में तामपान 1 डिग्री तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एक-दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मैनपाट में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें