फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार

Thu, 01 Feb 2024 11:02 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों में मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों में मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि बादल छाए रहने की वजह से हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तरी ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं की वजह से उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल छाए हैं।

बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें