फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Alert: रायपुर समेत कई जिलों में हो रही हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Tue, 21 Mar 2023 11:49 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश के रायपुर, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद के साथ इनसे लगे जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में सुबह से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। सुबह 3 बजे ही बिजली गुल रही, जो देर सबेर आई। राजधानी में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोगों को ठंड लग रहा है। 

विज्ञापन


बीते तीन-चार दिनों से मौसम ने बदली करवट 
छत्तीसगढ़ में तीन-चार दिनों से मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ ही अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए अनुरोध किया है। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही आंधी चलने और ओले गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के जिलों को देखा जाए तो करीब हर जिले में औसत अनुमान से 200 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के साथ ही उत्तर से दक्षिण की ओर कुछ द्रोणिकाएं बनी हुई हैं। इस वजह से प्रदेशभर में बारिश हो रही है।
विज्ञापन




फसलों को नुकसान
बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को फसलों के बर्बाद होने का डर सता रहा है। कहीं पर रबी फसलों की कटाई हो रही थी, तो कहीं पर खड़ी फसल गिर गई हैं। वहीं सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओलावृष्टि से सब्जियों के चौपट होने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें