फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: हीरा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 50 लाख रुपये मूल्य के 440 हीरे बरामद

Tue, 04 May 2021 10:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद

सार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हीरा तस्करी को मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों  के पास से 50 लाख रुपये मूल्य के 440 नग हीरे बरामद किए। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हीरा तस्करी को मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के 440 नग हीरे बरामद किए गए। 

विज्ञापन


गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मंगलवार को बताया कि जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हीरा तस्करी के आरोप में रायपुर निवासी दो लोगों-सुभाष मंडल और उज्जवल चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। पटेल ने बताया कि पुलिस को फिंगेश्वर क्षेत्र में हीरा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद फिंगेश्वर थाने की पुलिस को सतर्क किया गया तथा नाकाबंदी कर तलाशी शुरू की गई।

वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक दोपहिया वाहन को रोका तब उसमें सवार दोनों व्यक्ति वहां से भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तब उनसे 440 नग हीरे बरामद किए गए। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पटेल ने बताया कि जिले में इससे पहले भी हीरा तस्करों पर कार्रवाई की गई। इससे पहले सात प्रकरणों में तस्करों से 672 नग हीरे बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें