फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़: 'सहकार संकल्प दौड़' में जुटेंगे लोग, विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

Thu, 02 Jul 2026 03:55 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

'Sahkar Sankalp Daud' in Raipur: छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग की ओर से सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिये तीन जुलाई को राजधानी रायपुर में 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'Sahkar Sankalp Daud' in Raipur: छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग की ओर से सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिये तीन जुलाई को राजधानी रायपुर में 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर से लोग जुटेंगे। यह आयोजन "सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर" थीम पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य लोगों में सहयोग, एकता, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास का संदेश देना है।

विज्ञापन


सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव से होगी शुरुआत
सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन तीन जुलाई को सुबह 6 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) में किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से नागरिक, युवा, विद्यार्थी, किसान, सहकारी संस्थाओं के सदस्य और विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इससे नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


सहकारिता और स्वस्थ जीवन का संदेश
सहकार संकल्प दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि जनजागरण का अभियान है। इसके माध्यम से सहकारिता को मजबूत बनाने, समाज में सहयोग की भावना विकसित करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य "सहकारिता से समृद्धि", "साथ चलें, साथ बढ़ें" और "स्वस्थ समाज, समृद्ध प्रदेश" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

लोगों से की गई ये अपील
छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। विभाग का मानना है कि जनभागीदारी से ही सहकारिता का अभियान और अधिक मजबूत होगा और समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प साकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें