फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः नक्सलियों से मुठभेड़ में तीन जवान शहीद

Sun, 06 Mar 2016 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायगढ़

सार

  • नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
  • आमने-सामने हुआ मुकाबला
  • सीआरपीएफ-पुलिस का संयुक्त अभियान
  • कई जवान घायल
विज्ञापन
नक्सली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल हिंसा प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों से आमने सामने की मुठभेड़ में तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर घायल हैं। मरने वाले तीनों जवान सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कई दिनों से नक्सलियों के होने की सूचना मिल रही थी। पक्की जानकारी के बाद सीआरपीएफ ने और राज्य पुलिस की जिला रिजर्व समूह ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

आमने सामने की मुठभेड़ में जवानों का मुकाबला भारी संख्या में मौजूद नक्सलियों से हुआ। जिसमें फायरिंग के कारण तीन जवान फतेज सिंह, लिंजू एन और लक्ष्मण सिंह को कई गोलियां लगी। इसके अलावा लगभग दर्जनभर जवान भी फायरिंग में जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान

नक्सली
घटनास्‍थल दुर्गम इलाके में होने के कारण घायल जवानों को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी समय लग गया जिसकी वजह से ज्यादा खून बहने के कारण तीनों जवानों की मौत हो गई। अभी नक्सलियों को हुए नुकसान का जायजा नहीं लग सका है।

राज्य के नक्सल मामलों के महानिदेश डीएम अवस्‍थी ने बताया कि घायल जवानों को बाहर निकाले जाने का काम जारी है। अधिकारियों के अनुसार हमले में शहीद हुए कोबरा दस्ते के फतेह सिंह उच्‍च प्रशि‌क्षित दस्ते के सदस्य थे जिन्होंने पहले भी कई मुठभेड़ में हिस्सा लेकर सफलता दिलाई थी। घटना के बाद से बस्तर क्षेत्र के आईजी एसआरपी कल्लूरी और सुकमा के पुलिस अधीक्षक मौके पर ही कैंप किए हुए हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ पुलिस की रिजर्व बटालियन और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसकी वजह से बौखलाए नक्सली घात लगाकर जवानों पर हमले कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें