फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमले में बीएसएफ का जवान शहीद

Mon, 13 Apr 2015 11:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कोहराम जारी है। कांकेर के पखांजुर में नक्सलियों ने बीएसएफ के कैंप पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान शहीद हो गया। नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में बीसएफ का एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के पखांजुर में सोमवार तड़के सुबह नक्सलियों ने बीएसएफ कैंप पर हमला बोल दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच चली मुठभेड़ में उत्तराखंड निवासी बीएसएफ जवान रमेश कुमार सोलंकी शहीद हो गए। इस हमले में एक नक्सली भी मारा गया।
विज्ञापन

नक्सलियों का लगातार तीसरा हमला

शनिवार से अब तक यह नक्सलियों का लगातार तीसरा हमला है। शनिवार को नक्सलियों ने सुकमा ज‌िले में सुरक्षा बलों पर हमला किया था, इस हमले में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि 12 जवान गंभीर रुप से घायल हुए।

इसके बाद रविवार को नक्सलियों ने बस्तर में करीब एक दर्जन वाहनों को आग लगी दी थी। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने लौह अयस्क की खुदाई करने वाले समेत लगभग एक दर्जन गाड़ियों में आग लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें