फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2023: व्याख्याता पद के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, 20 जुलाई तक हो सकेंगे शामिल

Fri, 14 Jul 2023 08:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के परीक्षा परिणाम में चयनित युवाओं का आज शुक्रवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। अलग-अलग समुदाय के लिए अलग-अलग रैंक बनाए गए हैं। इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के परीक्षा परिणाम में चयनित युवाओं का आज शुक्रवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। अलग-अलग समुदाय के लिए अलग-अलग रैंक बनाए गए हैं। इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाया गया है। व्याख्याता पद के लिए अभियार्थी 14 से 20 जुलाई रात 12 बजे तक काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


व्याख्याता पद के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https: // eduportal.cg.nic.in  में शुरू की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापमं परीक्षा परिणाम के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मुक्त और महिला-दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग तरह से कटऑफ रैंक निर्धारित किए गए हैं। 

काउंसिलिंग में वहीं अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जो निर्धारित कटऑफ रैंक में शामिल है। सभी परीक्षार्थी विभाग की इस वेबसाइट https: // eduportal.cg.nic.in पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के  जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 लिखित परीक्षा के परीणाम 2 जुलाई को घोषित किए जा चुके हैं। परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html   में देख सकते हैं। सर्वप्रथम व्याख्याता के पदों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया की शुरू हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें