छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित करने का निर्णय किया है। सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 11वीं बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
अभी राज्य में तीन बाघ अभयारण्य हैं। ये तीनों बीजापुर, गरिआबंद और बिलासपुर में स्थित है। इस बैठक में लेमरू एलिफेंट रिजर्व के गठन के बारे में एक अधिसूचना भी जारी की गई।