फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से तीन नवंबर तक होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: 22 अक्टूबर तक विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Tue, 29 Sep 2026 08:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा हुई। 1 से 3 नवंबर तक ग्राम तूता में आयोजन होगा। 22 अक्टूबर तक विभागों को तैयारियां और प्रदर्शनी की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को राज्योत्सव की तैयारियां तय समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार तैयारियों और प्रस्तावित प्रदर्शनियों की जानकारी 22 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप देने पर जोर दिया।

विकास और भविष्य की दिशा पर रहेगा फोकस
राज्योत्सव की थीम में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के भविष्य की दिशा, विकास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने पर भी जोर दिया गया है। राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बैठक में पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


ग्राम तूता में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
राज्योत्सव का मुख्य आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड), ग्राम तूता, नवा रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित है। संस्कृति विभाग को इस पूरे आयोजन के लिए नोडल विभाग बनाया गया है।

विभागों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां
बैठक में आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सीएसआईडीसी, एनआरडीए और लोक निर्माण विभाग को मेला स्थल का ले-आउट, स्टॉल आवंटन, विकास प्रदर्शनी, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। जनसंपर्क विभाग और चिप्स प्रचार-प्रसार तथा हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था संभालेंगे। वहीं नगर निगम रायपुर और एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था करेंगे।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।

समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां आगे बढ़ाने और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्योत्सव को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए प्रदर्शनी, मंच, नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, रायपुर संभाग के अधिकारी, कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें