फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बजट सत्र में सीएए विरोधी प्रस्ताव ला सकती है बघेल सरकार

Mon, 24 Feb 2020 08:46 AM IST
देव कश्यप पीटीआी, रायपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सूचना के मुताबिक केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार भी विधानसभा में सीएए के खिलाफ विरोध प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राज्य विधानसभा के बजट सत्र में सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव ला सकती है। सत्र की शुरुआत 24 फरवरी यानि आज से होगी।

संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार सीएए विरोधी प्रस्ताव पेश कर सकती है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने सीएए के विरोध में जारी प्रदर्शनों के मद्देनजर केन्द्र से इस कानून को निरस्त करने की अपील करने का फैसला किया था।

इस बीच, विपक्षी दल भाजपा ने रविवार को कहा कि वह बजट सत्र के दौरान चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में राज्य सरकार की विफलता और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। राज्यपाल अनुसुइया उइके सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करेंगी। बजट सत्र का समापन एक अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें