राष्ट्रीय स्तर पर अपने सुपरहिट भजन "मेरे मन में बसे हैं राम" की सफलता के बाद जाने-माने गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे का हनुमान चालीसा तेजी से वायरल हो रहा है। हनुमान जन्मोत्सव पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वे अलग अंदाज में "हनुमान चालीसा" लेकर आए हैं, जो लोगों को काफी भा रहा है। जिसे देश और प्रदेश में दर्शक और श्रोतागण काफी पसंद कर रहे हैं।
इस हनुमान चालीसा की खासियत ये हैं कि ये सिर्फ 6 मिनट 28 सेकंड में पूरा हो जाता है जो न ही बहुत स्लो है औऱ न ही बहुत फास्ट बल्कि ये कब शुरू होता है और कब समाप्त हो जाता है इसका पता भी नहीं चलता। इस वजह से श्रोतागण इसे बार-बार सुन रहे हैं।
एलबम में एक अलग भेष में दिखे नितिन
इस हनुमान चालीसा में नितिन दुबे एक अलग तरह के भेष में नजर आ रहे हैं जिसकी दर्शक खूब सराहना कर रहे हैं। अपने वर्सेटाइल सिंगिंग के साथ साथ नितिन दुबे अपने गीतों में कई प्रकार का नया लुक लेकर आते हैं और इसी कारण उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। इस बार हनुमान चालीसा में नितिन दुबे एक हनुमान भक्त के रुप में धोती और शरीर पर मात्र एक श्रीराम नाम का अंग वस्त्र धारण किए हुए सिर पर किसी मुनि की तरह जटा बनाए दिख रहे हैं। गले और हाथों में रुद्राक्ष धारण किए हुए इस हनुमान चालीसा में नितिन दुबे ने जबरजस्त भक्तिमय अभिनय किया है।
बना चुके हैं रिकॉर्ड
इस एलबम के गायक, अभिनेता,संगीतकार,स्क्रीप्ट राइटिंग,निर्माता और निर्देशक नितिन दुबे है। उनका कहना है कि वे अपने गुरु किशोर कुमार से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। नितिन दुबे यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले गायकों में से एक हैं। 325 मिलियन से ज़्यादा बार उनके गानों को देखा-सुना जा चुका है जो कि एक छत्तीसगढ़ी गायक का रिकॉर्ड है।
वर्सेटाइल गायक के रूप में बना रहे पहचान
वे छत्तीसगढ़ के सबसे वर्सेटाइल गायक के रूप में जाने जाते हैं। न केवल छत्तीसगढ़ी लोकगीत,आधुनिक गीत,कर्मा,पंथी,जसगीत ही नहीं गाते हैं बल्कि हिंदी भजन,साईं भजन,माता भजन भी जबरजस्त तरीके से गाते हैं। हाल ही में उन्होंने रामनवमी पर श्रीराम भजन "मेरे मन में हैं राम" रिलीज़ किया था जो सिर्फ 4 दिन में ही मिलियन क्लब में शामिल हो गया।