फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG : नौतपा की तपिश से झुलसा छत्तीसगढ़, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Tue, 26 May 2026 10:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नौतपा के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि दिनभर चल रही गर्म हवाओं और लू ने जनजीवन को प्रभावित किया।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि दिनभर चल रही गर्म हवाओं और लू ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


सोमवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। माना, मुंगेली, दुर्ग और बिलासपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी आने की शुरुआत हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


26 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को तेज गर्मी और लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव और बस्तर सहित कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें