फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS सुंदरराज पी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए में बने आईजी

Tue, 16 Jun 2026 11:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज पी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय जांच एजेंसी में पदस्थ किया गया है। मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त करने का अनुरोध भी किया है, ताकि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभाल सकें।
विज्ञापन


सुंदरराज पी का नाम छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के प्रमुख चेहरों में शामिल रहा है। बस्तर रेंज के आईजी के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व किया और दुर्गम इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कई बड़े ऑपरेशन संचालित किए गए, जिनसे माओवादी नेटवर्क को उल्लेखनीय क्षति पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों के बीच उनकी पहचान एक रणनीतिक और जमीनी अधिकारी के रूप में रही है।
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें