फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा और आवासीय सुविधा: 11 अगस्त तक जमा करें कोटेशन

Tue, 08 Aug 2023 08:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को अब उच्च शिक्षा लेना आसान होगा। सैनिक कल्याण बोर्ड ने ऐसे 12 बच्चों को सुविधा देगा। इन्हें केवल आवासीय सुविधा ही मिलेगी। इसके लिए 11 अगस्त तक कोटेशन सहित आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक कल्याण बोर्ड ने भूतपूर्व सैनिकों की वीरनारियों, विधवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, व्यावसायिक शिक्षा और प्रबंधन कॉलेज में डिग्री की पढ़ाई के लिए 12 विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा देगा। 

विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनुराग तिवारी ने बताया कि शिक्षण सत्र 2023-24 में 6 छात्राओं और 6 छात्रों को सुविधा मिलेगी। बता दें कि विद्यार्थियों को केवल आवासीय सुविधा दी जाएगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने रायपुर शहर में संचालित छात्रावासों को इसके लिए 11 अगस्त तक कोटेशन सहित आवेदन पत्र मंगाए हैं। 

इस संबंध में जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीएमएचओ ऑफिस के पास मोतीबाग रोड, शास्त्री चौक रायपुर से संपर्क किया जा सकता है। जानकारी के लिए फोन नं.- 0771-2237449 या मोबाईल नं.- 89855-45694 से अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें