फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में 2828 नए मामले सामने आए, तीन मरीजों की मौत

Sat, 08 Jan 2022 12:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

रायपुर जिले ने 899 नए मामले दर्ज किए हैं। रायगढ़ में 364 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दुर्ग में 293, बिलासपुर में 279, कोरबा में 268 और जशपुर में 153 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2,828 नए मामले सामने आए। वहीं अब राज्य में सक्रिय मामले 9,684 हैं। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,17,356 हो गई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 34 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को संक्रमण से तीन मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि रायपुर जिले ने 899 नए मामले दर्ज किए, जिले में 2,974 सक्रिय मामले हैं। रायगढ़ में 364 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दुर्ग में 293, बिलासपुर में 279, कोरबा में 268 और जशपुर में 153 मामले दर्ज किए गए। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 44,773 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना परीक्षणों की संख्या 1,51,70,644 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें