फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: छत्तीसगढ़ पुलिस में 1100 पदों पर होगी भर्ती, गृह विभाग ने दी मंजूरी, यहां देखें आदेश

Fri, 13 Jan 2023 12:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

नए साल में नौकरी का इतंजार कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ में 1100 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में नौकरी का इतंजार कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ में 1100 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही पुलिस विभाग में 971 पदों पर भर्ती होगी। युवा लंबे समय से पुलिस भर्ती की राह देख रहे थे। हाल ही में पुलिस भर्ती कैंसिल होने से वे मायूस दिख रहे थे, लेकिन इस खबर से उनकी मायूसी दूर हो सकती है। 

विज्ञापन




स्टेट लेवल के पदों पर होगी भर्ती पुलिस की इस भर्ती में मिनिस्ट्रियल स्टाफ भी शामिल हैं, जो कार्यालयीन काम करते हैं। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। स्टेट लेवल के पदों पर भर्ती होगी। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में बने 5 नए जिलों के लिए पुलिस सेटअप की मंजूरी भी मिल गई है। गृह विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गड़ई और सक्ती में नए पुलिस थानों और चौकियों के लिए पदों की स्वीकृति दे दी है। इन चारों नए जिलों में 1100 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर के 971 पदों पर होगी भर्ती 
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के 971 पदों पर भर्ती करने की भी घोषणा कर दी है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि ये सब विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखकर सीएम का चुनावी स्टंट है। आरक्षण मुद्दे पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने इस एसआई भर्ती पर रोक लगा दी थी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें