आरोपी से बरामद रुपये, चाकू और मोबाइल।
- फोटो : संवाद
सोशल मीडिया पर मानसी साहू बनकर फंसाया
पुलिस पूछताछ में आरोपी देवेंद्र ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि, करीब आठ महीने पहले वह कोमेंद्र से सोशल मीडिया पर मिला था। वहां पर आरोपी ने मानसी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। मानसी बनकर बातें करने से कोमेंद्र उसके झांसे में आ गया और प्यार करने लगा। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने कोमेंद्र से पहले डेढ़ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। कुछ समय बाद आरोपी ने कोमेंद्र से फिर एक लाख रुपये मांगे।
इस बार पैसे मिलकर देने के लिए कहे
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कोमेंद्र इस बार भी मान गया, लेकिन इस बार मिलकर देने की बात कही। इसके बाद वह पैसे लेकर मेढा गांव पहुंच गया। इस पर आरोपी देवेंद्र भी पहुंचा और कहा कि मानसी ने रुपये लेने के लिए भेजा है। आरोपी ने कोमेंद्र से रुपये मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। कहा कि, सिर्फ मानसी को ही पैसे देगा। इस पर कोमेंद्र ने मानसी के नंबर पर मैसेज किया। मैसेज का जवाब देवेंद्र ही दे रहा था। कोमेंद्र को उस पर शक हुआ तो उसने देवेंद्र से मोबाइल छीन लिया। सारा सच सामने आ गया। कोमेंद्र ने सारे रुपये मांगे और नहीं देने पर पुलिस में जाने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।