फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लाख के गहनों संग चोर गिरफ्तार: चावल की बोरियों में छिपाया था; मकान का ताला तोड़कर तीन दिन पहले किए थे चोरी

Sun, 28 May 2023 05:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

एएसपी लखन पटले ने बताया कि, आरोपी ने जेवरात को पॉलिथीन में अलग-अलग हिस्से में रखकर अपने घर में चावल की बोरी के अंदर छिपा दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने करीब 29 लाख के गहनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने चार दिन पहले एक मकान का ताला तोड़कर 45 तोला से ज्यादा सोना-चांदी के गहने चोरी किए थे। आरोपी ने गहने चोरी करने के बाद छोटे-छोटे प्लास्टिक के पैकेट बनाकर चावल की बोरियों मे छिपा रखा था। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कलारपारा में 24 मई की रात मकान में चोरी की वारदात हुई थी। मकान मालिक परिवार सहित घूमने के लिए पुरी गया था। अगले दिन पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। इसके बाद वह घर लौटे तो पता चला कि, चोर उनके मकान से 45 तोला सोना और करीब 3.684 किलो चांदी के जेवरात ले गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से आरोपी राजेंद्र राजपूत तक पहुंच गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो उसने चोरी करना कबूल लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद कर लिए। एएसपी लखन पटले ने बताया कि, आरोपी ने जेवरात को पॉलिथीन में अलग-अलग हिस्से में रखकर अपने घर में चावल की बोरी के अंदर छिपा दिया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें