फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham : राह चलते धक्का लगा तो दो लड़कों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, तीन गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

मारपीट के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आकाश के गले और कृष्णा के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मारपीट के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kabirdham) में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो लड़कों की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लड़कों की गलती सिर्फ इतनी थी कि राह चलते उनसे आरोपियों को धक्का लग गया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विजय, सोम और वाशू रविवार रात सकरी नदी के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाश गुप्ता और कृष्णा यादव वहां से निकले। इस दौरान आकाश से आरोपी को धक्का लग गया। आरोप है कि पहले तो तीनों गाली-गलौज करने लगे, फिर हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर दोनों को बुरी तरह से पीटा। 

मारपीट के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आकाश के गले और कृष्णा के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें