फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार: MMA में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पकड़ा गया, बंदूक और कारतूस बरामद

Sat, 06 May 2023 04:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

सार

पकड़ा गया आरोपी नक्सली संगठन में मदनवाड़ा-कोकु संयुक्त एलओएस का सदस्य है और 2016 से सक्रिय है। इस दौरान वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। उससे हुई पूछताछ के आधार पर जवानों ने छिपाए गए हथियार भी जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नक्सली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (MMA) में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह कई वारदातों में शामिल रहा है। जवानों ने उसे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पकड़ा है। उसके पास से 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। MMA के एसपी अक्षय कुमार ने शनिवार को इनामी नक्सली के पकड़े जाने का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


एसपी अक्षय कुमार ने बताया कि, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना मदनवाडा से जिला बल और डीआरजी टीम सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवान ग्राम सहपाल, कोकु, खुरसेकला, बोरकनहार और करटोला की ओर रवाना हुए थे। कोहेकुसे और खुरसेफला के जंगल में तीन-चार लोग दिखाई दिए जो जवानों को देखकर छिपने लगे। इस पर घेराबंदी कर एक को जवानों ने पकड़ लिया। 

पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी मदनवाड़ा के सहपाल गांव निवासी प्रेम गावडे उर्फ चैनू घावडे है। वह नक्सली संगठन में मदनवाड़ा-कोकु संयुक्त एलओएस का सदस्य है और 2016 से सक्रिय है। इस दौरान वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। उससे हुई पूछताछ के आधार पर जवानों ने छिपाए गए हथियार भी जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मानपुर का इलाका जिला बस्तर और महाराष्ट्र से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें