फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 11:23 AM IST
आसिम खान भाषा, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मासोड़ी गांव के करीब पुलिस ने दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष कोपाराम कडती को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरसपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद क्षेत्र में पुलिस दल को रवाना किया गया था। बाद में दल ने माओवादी कोपाराम कडती उर्फ वीर सिंह को मासोड़ी गांव के करीब से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी से पांच नक्सली बैनर बरामद किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादी 2007 से नक्सली संगठन में जुड़कर कार्य कर रहा था। वह मुख्य रूप से माओवादियों के लिए दैनिक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने, नक्सली विचारधारा का प्रचार- प्रसार करने, गांव वालों को नक्सली संगठन से जोड़ने, माओवादियों के कहने पर ग्रामीणों की बैठक बुलाने तथा पुलिस की रेकी करने का कार्य करता था। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी के सर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें