फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सुकमा हमले में शामिल 10 नक्सली गिरफ्तार

Thu, 04 May 2017 06:32 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सुकमा में हुए नक्सली हमले के बाद सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने सुकमा के ग्रामीण इलाके से हमले में शामिल 10 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन

  CRPF and Chhattisgarh Police apprehended four suspected naxals  in possible connection with Sukma naxal attack; 1 among them is a juvenile — ANI (@ANI_news) May 4, 2017
बताया जा रहा है आज गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर सुकमा में ही अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग करने पहुंचे हैं। इससे एक दिन पहले ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सुरक्षा मामलों पर बेहद अहम बैठक की थी। वहीं, रिर्पोट के मुताबिक आठ मई को एक बेहद अहम मीटिंग दिल्ली में होने वाली है।
  Chhattisgarh: MoS Home Hansraj Ahir to hold a meeting on Sukma naxal attack, in Sukma. To also discuss meeting to be held on May 8 in Delhi pic.twitter.com/tN4u0pakzo — ANI (@ANI_news) May 4, 2017  
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से एक नक्सली पर 2 लाख का ईनाम भी रखा गया था। कुछ दिन पहले त्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले को लेकर स्पेशल डीजी डी एम अवस्थी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक में आईजी सीआरपीएफ, आईजी और डीआईजी बस्तर, दंतेवाड़ा के एसपी और डीएम मौजूद थे। बैठक में नक्सल विरोधी मुद्दों पर बातचीत की गई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दैरा किया।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के जवान दोनों मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें