फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में पिकअप वैन पलटा, चार की मौत, 22 घायल

Sun, 15 Mar 2020 03:47 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पिअकप वैन के पलट जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं और पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना धरमजयगढ़ पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में शनिवार को हुई जब तीस की संख्या में लैलूंगा के निवासी गांव वाले एक मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि चरखापारा गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन सड़क पर फिसल कर पलट गया। तीन महिलाओं और पांच साल के एक बच्चे की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  उन्होंने कहा कि 22 घायलों को पड़ोस के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें