फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी: राज्य में 1 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, वित्त मंत्री ओपी ने की घोषणा

Mon, 03 Mar 2025 02:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने की घोषणा की है। साय सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में कटौती का ऐलान किया है। प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से पेट्रोल 1 रुपये सस्ता हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में बस्तर और सरगुजा प्राधिकरण के लिये 50-50 करोड़ रुपये का प्रावधान है। मुख्यमंत्री विद्युतीकरण के लिये 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान और बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। वहीं वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 305 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया गया है।

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में प्रदेश में अटल सिंचाई योजना लागू होगी, अटल सिंचाई योजना के लिये पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। तेंदूपत्ता की 5500 प्रति मानक बोरा दर से होगी खरीदी, अब तक करीब एक हजार नक्सलियों ने सरेंडर किया।

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिलाओं के विकास पर फोकस करते हुए आठ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिये 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान और पीएम आवास योजना ग्रामीण का दायरा बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें