छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज सोमवार को विष्णुदेव साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इस बजट में भूमिहीन मजदूरों के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसके अलावा दलहन-तिलहन को MSP पर खरीदने का फैसला किया गया है।
दलहन-तिलहन खरीदी के लिये 80 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिये बजट में प्रावधान, एकीकृत बगवानी के लिये 150 करोड़ रुपये का प्रावधान। गन्ना किसानों के लिये बोनस के लिये 60 करोड़ रुपये का प्रावधान।
वहीं बजट में महतारी वंदन योजना के लिये 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। खाद सुरक्षा के लिये 5336 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।