फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पटवारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की; नाश्ता करने के बाद सुबह कमरे में गया, फिर नहीं लौटा

Mon, 17 Oct 2022 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस पटवारी के जान देने के मामले और कारणों की जांच कर रही है। अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस इसे लेकर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पटवारी के कार्यालय और उसके साथियों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार सुबह एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पटवारी ने सुबह नाश्ता किया, फिर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद बाहर ही नहीं निकला। परिजनों ने देखा तो उसकी फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव नीचे उतरवाया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पटवारी ने परेशानी के चलते खुदकुशी करने की बात कही है। 

जानकारी के मुताबिक, परपा क्षेत्र के पोदगुड़ा निवासी पटवारी शेर सिंह बघेल (30) ने रविवार को परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया। फिर अपने कमरे में चला गया, लेकिन दोपहर तक बाहर ही नहीं निकला। इस पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। 
विज्ञापन


काफी कोशिश और आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर पंखे से पटवारी का शव लटक रहा था। इस पर परिजनों ने आसपास के लोगों को बताया। वे पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पटवारी ने किसी बात से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। हालांकि परेशानी का कारण नहीं पता चल सका है। रविवार को रात हो जाने के कारण सोमवार को पटवारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें