फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पुसवाड़ा में आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद, 1 घायल

Thu, 24 May 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुसवाड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पुसवाड़ा इलाके में आईईडी ब्लास्ट की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट में सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ है, जबकि 1 जवान घायल भी हुआ है। माना जा रहा है कि यहां नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिसकर्मियों  को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। 
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, रविवार को राज्य के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सलियों ने पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया  था, इस विस्फोट में सात जवान शहीद हुए थे। शहीद हुए जवानों में सशस्त्र बल और डिस्ट्रिक्ट फोर्स के जवान शामिल थे। यह घटना दंतेवाड़ा स्थित चोलनार गांव में हुई थी।

धमाके के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की और हथियार लूटकर जंगल की ओर भाग गए। घटना का शिकार हुए जवान वहां चल रहे सड़क निर्माण के काम को सुरक्षा देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी नक्सलियों के जाल की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें