छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डों का नवीनीकरण 25 जनवरी से शुरू हो गई है। लगभग 77 लाख राशनकार्डों का नवीनीकरण होना है। वहीं प्रदेश में 29 जनवरी तक में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। कार्डधारी ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लोग अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रहे हैं। बता दें कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जाएगा है। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट
http://khadya.cg.nic.in से आवेदन कर सकते हैं।
राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के की ओर से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन भर कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राइड मोबाइल नहीं है वे उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण करा सकते हैं।