फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Talaq : पति फोन पर बोला तलाक तलाक तलाक, मजाक समझी पत्नी अब लगा रही थाने के चक्कर

Thu, 19 May 2022 10:24 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

कॉल पर बातचीत के दौरान उसने कहा कि मैं तुम्हें तलाक देता हूं। तलाक..तलाक…तलाक. इस बात को मैंने मजाक में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक महिला ने जिले के कुनकुरी पुलिस थाने में तीन तलाक की शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की कि उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया है। उसने 2007 में झारखंड के बालूमत के इश्तियाक आलम से शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, शादी के इतने साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने से ससुराल वाले महिला से नाराज थे। बच्चा पैदा न होने की वजह से ससुराल वाले महिला को ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि झारखंड में ही घर से दूर नया व्यवसाय शुरू करने की बात कहकर 3 अक्टूबर 2021 को पति इलताफ आलम ने उसे जशपुर मायके में छोड़ दिया। इसके बाद 19 अक्तूबर 2021 को उसे फोन किया। कॉल पर बातचीत के दौरान उसने कहा कि मैं तुम्हें तलाक देता हूं। तलाक..तलाक…तलाक. इस बात को मैंने मजाक में लिया। इसके बाद दिसंबर 2021 में मैं अपने ससुराल बालूमात लातेहार गई। वहां ससुराल वाले मेरे साथ बातचीत नहीं किए। कुछ देर बाद मुझे पता चला कि मेरे पति ने झांसी की रहने वाली एक दूसरी लड़की से शादी कर ली है। कई बार पति से बातचीत करने की कोशिश की। उसने कहा कि मैंने तुम्हें तलाक दे दिया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने लातेहार झारखंड निवासी महिला के पति इलताफ आलम और ससुर इश्तियाक आलम के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें