फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नारायणपुर में भरे बाजार CAF जवान से राइफल छीन भाग निकले नक्सली, सर्चिग से लौट रही थी जिला बल टीम

Thu, 08 Dec 2022 09:31 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर

सार

बाजार में भीड़ के चलते अन्य जवान कोई कार्रवाई नहीं कर सके। नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग तेज कर दी गई है। हालांकि अभी तक नक्सलियों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के स्माल एक्शन ग्रुप ने बुधवार शाम CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान से उसकी राइफल छीन ली। राइफल की मैगजीन में 20 राउंड गोलियां थीं। नक्सलियों ने यह वारदात भरे बाजार की। इसके चलते जवान कोई कार्रवाई भी नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन अभी तक नक्सलियों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


बातों में उलझाकर छीनी
जानकारी के मुताबिक, CAF 16वीं वाहिनी और जिला पुलिस बल की टीम संयुक्त रूप से नक्सल गश्त पर ग्राम गुदड़ी होकर निकली थी। वापसी में जवान ओरछा बाजार स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीण वेशभूषा में नक्सल स्माल एक्शन ग्रुप के दो-तीन नक्सली जवानों के पास पहुंचे। उन्हें बातचीत में उलझा लिया और एक जवान के हाथ से राफल छीनकर भाग निकले। अचानक हुई घटना में जवान को संभलने का मौका नहीं मिला। 

बाजार के चलते कार्रवाई नहीं कर सके जवान
बाजार में भीड़ के चलते अन्य जवान कोई कार्रवाई नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद थाने से CAF और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया है। अभी तक सर्चिंग जारी है, लेकिन नक्सलियों का पता नहीं लग सका है। नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें