बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Naxal Attack in CG: एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूतों से छत्तीसगढ़ थर्राया है। नक्सलियों ने अपनी नापक हरकतों को अंजाम देते हुए बड़ा नक्सली हमला किया है। बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग (IED) विस्फोट कर फोर्स के वाहन को उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 8 जवान और एक डाइवर वीरगति को प्राप्त हो गया। इस तरह से कुल 9 लोगों ने बलिदान दिया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि कर दी है। घायल जवानों और वीरगति को प्राप्त जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है।
अमित शाह का प्लान
इस हमले से पहले पांच जनवरी को सुरक्षा बलों ने अबूझामाड़ में एक महिला नक्सली समेत कुल पांच नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ समेत देश से नक्सलियों का खात्मा कर दिया जायेगा पर आज की घटना से नक्सलियों ने फिर से अपनी उपस्थिति का एहसास करा दिया है।
आइये जानतें हैं छत्तीसगढ़ में कब-कब हुए नक्सली हमले-
- अप्रैल 2021 को बीजापुर और सुकमा जिले के तेर्रम जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी बलिदान को प्राप्त हुए थे।
- मार्च 2018 को नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
- 18 फरवरी 2018 को सुकमा के भेज्जी में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर में पुलिस के दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
- 24 अप्रैल 2017 को नक्सलियों के साथ सुकमा में मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 24 जवान बलिदान हुए थे।
- 12 मार्च 2017 को सुकमा में माओवादी हमले में सीआरपीएफ के 12 जवानों ने शहादत दी थी।
- 11 मार्च 2014 में नक्सलियों के हमले में सुकमा सुरक्षा बलों के 15 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
- 28 फरवरी 2014 को नक्सली हमले में दंतेवाड़ा में छह पुलिस ऑफिसर्स ने शहादत दी थी।
- 25 मई 2013 को सबसे बड़े नक्सली हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र कर्मा, नेता उदयमुदलियार, योगेंद्र शर्मा सहित कांग्रेस के 25 नेता मारे गये थे।
- 29 जून 2010 को नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 26 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
- 8 मई 2010 को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में वाहन विस्फोट सीआरपीएफ के आठ जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
- 6 अप्रैल 2010 को नक्सलियों ने घात लगतार दंतेवाड़ा जिले में हमला किया। सीआरपीएफ के 75 जवान शहीद शहादत को प्राप्त हुए थे।
- 27 जुलाई 2009 को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट किया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।
क्या कहा था सीएम विष्णुदेव साय ने
प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय, राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। नक्सल ऑपरेशन कर लगातर नक्सलियों का सफाया किया जा रहा है। उन्होंने नक्सलियों ने
गोली और हथियार-बारूद छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होकर सरेंडर करने का अनुरोध किया था।