फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने एक दर्जन वाहनों को आग लगाई

Sun, 12 Apr 2015 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर माओवादियों ने अपना कहर बरपा दिया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों ने लौह अयस्क की खुदाई और परिवहन करने वाले लगभग एक दर्जन गाड़ियों में आग लगा दी है। छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है। शनिवार को माओवादियों ने सुकमा जिले में हमला किया था और सात पुलिसकर्मियों मारे गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उन्होंने पीडमेल के पास छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों पर हमला किया था। राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा के अनुसार भानुप्रतापपुर-बरबसपुर इलाके में रविवार की दोपहर बड़ी संख्या में पहुंचे माओवादियों ने वहाँ काम कर रहे लोगों को मारपीट कर वहाँ से भगा दिया।

इसके बाद उन्होंने वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी। माओवादियों ने इन इलाकों में पर्चे फेंक कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध भी किया है।
Trending Videos

जंगलों में पड़े हैं शहीदों के शव

नक्सल प्रभावित्त इलाकों में बढ़ते हमले के चलते इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने तीन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग ने इस बाबत राज्य सरकारों को नक्सली हमले की किसी भी घटना से अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।

आईबी ने नक्सल प्रभावित्त झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्यों में अलर्ट जारी किया है। सूत्रों ने बताया कि खुफिया विभाग ने इन तीन राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि नक्सली फिर सुकमा जैसे ही बड़े हमले की तैयारी में हैं और कभी भी हमला कर सकते हैं।

अभी भी सुकमा के जंगलों में पड़े हैं शहीदों के शव

शनिवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों के शव 24 घंटे के बाद भी घटनास्‍थल पर ही पड़े हैं। खबर है कि मौसम खराब होने के चलते पुलिस जंगल तक नहीं पहुंच पा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमले में शहीद जवानों के शव लेने के लिए रविवार को पुलिस की एक टीम घटनास्‍थ्ल के रवाना कर दी गई है लेकिन मौसम गिगड़ने की वजह से टीम को जंगल तक पहुंचने में खासी मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस टीम कब तक शहीदों के शवों तक पहुंचेगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द टीम जंगल तक पहुंच जाएगी।

बता दें क‌ि शनिवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने जवानों की एक टुकड़ी पर हमला किया। इस दौरान जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई और जिसमें सात जवान शहीद हो गए वहीं 10 जवान गंभीर रुप से घयल हो गए। घायलों को छत्तीसगढ़ के रायपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएम रमन सिंह ने की आपात बैठक

सीजी खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आपात बैठक की। बैठक में डीजीपी ने घटना के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

डॉ. सिंह ने अधिकारियों को इस वारदात के लिए जिम्मेदार नक्सलियों का जल्द से जल्द से पता लगाने और गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि घटना के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने हमले में घायल जवानों का बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नक्सलियों का मुकाबला करते हुए एसटीएफ के सात जवानों की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें