फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की 'मुरिया दरबार' को बनाएं देश की नंबर 1 झांकी: आज शाम तक कर सकते हैं वोट, जानें प्रोसेस

Sat, 27 Jan 2024 02:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

झांकी में बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार प्रदर्शित की गई है। झांकी को देश की नंबर 1 झांकी बनाना के लिए लोगों को वोट करना होगा। वोट की प्रक्रिया निचे दी गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की मुरिया दरबार झांकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी निकली। इस झांकी में बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार प्रदर्शित की गई है। झांकी को देश की नंबर 1 झांकी बनाना के लिए लोगों को वोट करना होगा। वोट की प्रक्रिया निचे दी गई है।

विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के लोक-संगीत से सजी इस झांकी में परब नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। झांकी की सजावट जनजातीय शिल्पों से की गई थी, जिसमें बेलमेटल और टेराकोटा शिल्प के सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य-पथ पर दर्शक-दीर्घा में उपस्थित विशिष्ट-जनों और लोगों ने इस झांकी की सराहना की है।  
विज्ञापन


परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों के बारे में आम-नागरिकों की राय लेने के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज एक पोल की शुरुआत की है। इसकी समय-सीमा आज 27 जनवरी को शाम 5.30 बजे तक है। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ की झांकी को देश की बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिल सके इसके लिए वोट देने की अपील की है।
विज्ञापन


ऐसे करें वोटिंग 

  • भारत सरकार की MyGov एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें 
  • साइनअप करके रजिस्टर करें
  • फिर साइन-इन करें, अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से साइन इन कर सकते हैं 
  • डैशबोर्ड में पोल/सर्वे बटन पर क्लिक करें
  • वोट फॉर योर फेबरेट टेबल्यू एट रिपब्लिक डे 2024 लिंक के नीचे कंट्रीब्यूट नाऊ पर जाएं 
  • इसके बाद छत्तीसगढ़ थीम आदिम जनसंसद ऑफ बस्तर मुरिया दरबार को चुने और सबमिट करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें