फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन ने सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा; छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का वाचन भी किया

Fri, 16 Aug 2024 01:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Mountain man Rahul Gupta: छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही यानी माउंटेन मैन राहुल गुप्ता ने पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन राहुल गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Mountain man Rahul Gupta: छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही यानी माउंटेन मैन राहुल गुप्ता ने पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को में तिरंगा फहराया। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को 7 हजार 310 फीट की ऊंची चोटी पर चढ़ाई की, जो कि महाद्वीपों के पहाड़ों की ऊंचाई की रैंकिंग में सातवीं चोटी है। 

विज्ञापन




राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया। उन्होंने माउंट कोजिअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने वीडियो संदेश में कहा कि ‘माउंट कोजिअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का भी वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग-4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें