फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और मंत्री शिव कुमार दहरिया के बीच जुबानी जंग

Sun, 04 Oct 2020 12:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगगढ़ के मंत्री शिव कुमार दहरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

हाथरस में हुए कथिय सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और मौजूदा सरकार के मंत्री शिव कुमार दहरिया के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। मंत्री शिव कुमार ने रमन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि हाथरस में इतना बड़ा हादसा हो गया, वो उसके लिए ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं? 

विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा कि एक छोटी सी घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई है और रमन सिंह उस पर सरकार की आलोचना करने के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं। शिव कुमार दहरिया के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर मंत्री जी को घेरा और कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विकृत मानसिकता देखिए, इन्हें छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ हुई दरिंदगी की घटनाएं छोटी लगती हैं।

  
विज्ञापन


रमन सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी आप भी बताइए कि क्या छत्तीसगढ़ में घट रही दुष्कर्म की घटनाएं आपके लिए भी छोटी हैं? ऐसी घटिया सोच वाले मंत्री को आप आज हटाएंगे या कल? आखिर कब होगा न्याय? 
विज्ञापन

 

रमन सिंह के पलटवार का जवाब देते हुए शिव कुमार दहरिया ने कहा कि मैंने दुष्कर्म के मामले को छोटा मामला नहीं बताया है। किसी भी महिला के साथ किया गया दुष्कर्म हमेशा बढ़ा हादसा होता है। मैंने अपना बयान एक क्रम में हो रही घटनाओं को लेकर दिया है ना कि दुष्कर्म को लेकर।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें