फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मंत्री ने जंगली हाथियों को कहा गणेश, शांत कराने के लिए की पूजा

Sat, 21 Jul 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जंगली हाथी फसल के साथ-साथ गांव के लोगों की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। राज्य का वन विभाग हाथियों को शांत कराने में पूरी तरह फेल हो गया। इस परेशानी को दूर करने के लिए राज्य के श्रम मंत्री भईयालाल रजवाडे ने अनोखा तरीका अपनाया है।

विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार को हाथियों को शांत कराने के लिए एक पूजा की। इसके लिए वन विभाग ने स्वयं पंडित को बुलाया था। इस दौरान मंत्री ने पूरे रीति रिवाज से पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि हाथी गणेश भगवान का ही रूप होते हैं। अब वह गांव वालों को परेशान करना छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पूजा के बाद अब जंगली हाथी शांत हो जाएंगे।

वन विभाग में काम करने वाले अखिलेश मिश्रा का कहना है कि इसका असर जरूर होगा। ऐसी ही एक पूजा सरगुजा में भी की गई थी और अब वहां हाथी जंगल से बाहर नहीं आते हैं। बीते दो हफ्तों से हाथियों ने पूरे इलाके में तबाही मचाई हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को तो हाथियों ने गेलहापानी गांव के कई घरों को तोड़ दिया था। होता ये है कि रात के वक्त हाथियों का झुड खेतों में घुस जाता है और फसल को रौंद देता है। रात के वक्त अपने खेतों की रक्षा के लिए गांव वाले गश्त लगाते हैं। हाथी का झुंड उन पर भी हमला न कर दे इसके लिए वह हथियारों के साथ गश्त लगाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें