फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे सामने कोई राष्ट्रविरोधी नारे लगाएगा तो जबड़ा तोड़ देंगेः मंत्री

Fri, 08 Apr 2016 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रविरोधी और राष्ट्रदोही के मुद्दे पर राजनेताओं में चल रहे वाकयुद्ध में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सीधे सीधे चुनौती देते हुए कह डाला कि हमारे सामने राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं उनका जबड़ा तोड़ देंगे। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रायपुर में बुधवार को भाजपा के स्‍थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, अगर हमारे कार्यकर्ताओं के सामने कोई राष्ट्रविरोधी नारे लगाएगा तो हम पूरी ताकत के साथ उसका विरोध करेंगे। 

रायपुर के एकात्मा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 69 सालों बाद भी देश में देश विरोधी नारेबाजी की जा रही है। मंत्री ने कहा अगर कोई हमारे सामने देश विरोधी नारा लगाएगा तो उसका जवाब पूरी ताकत के साथ देना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुस्तान में रहना है तो भारत मां की जय बोलना पड़ेगा

उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जेएनयू जाने पर तंज कसते हुए कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है कि सबसे बड़े राजनीतिक दल के एक नेता उनको समर्थन देने पहुंच जाते हैं। 

अग्रवाल यहीं नहीं रुके कहा, तो भारतीय जनता पार्टी के इस स्‍थापना दिवस के अवसर पर जो राष्ट्र विरोधी नारे लगाएगा उनके जबड़े को उखाड़ने की हम ताकत रखते हैं... ये उनको बताने की आवश्यकता है। 
अगर हिंदुस्तान की धरती पे तुमने जन्म लिया है, हिंदुस्तान का तुम अन्न खा रहे हो, हिंदुस्तान का पानी पी रहे हो तुम्हारे मरने के बाद भी अगर तुम्हे दो गज जमीन मिलेगी तो वो भी हिंदुस्तान की धरती पर ही मिलेगी। इसलिए भारत मां की जय बोलना पड़ेगा। 

वहीं कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया वो राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें