फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: तेज बहाव में फंसे व्यक्ति को 12 घंटे बाद सुरक्षित बचाया

Tue, 18 Aug 2020 02:15 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
flood - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बांध से पानी छोड़े जाने के बाद तेज बहाव की चपेट में आया व्यक्ति ने पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई। 12 घंटे से ज्यादा समय तक पेड़ को पकड़े रहने के बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका। जिले के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को बताया, ग्रामीण जितेंद्र कश्यप (43) रविवार शाम खूंटाघाट बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए बनाई गई जगह पर कूद गया और तेज बहाव में बह गया। उसने किसी तरह पत्थर और पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन वह 12 घंटे से ज्यादा फंसा रहा।

विज्ञापन


कश्यप को रायपुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस को खबर मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही एसईसीएल और एनटीपीसी की टीम को भी रवाना किया गया, लेकिन खराब मौसम और पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात तक बचाव दल कश्यप तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने सुबह लगभग 5:49 बजे रायपुर से उड़ान भरी और सुबह 6:37 बजे रस्सी के सहारे कश्यप को बाहर निकाला। कश्यप को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें