व्हॉट्सऐप कॉलिंग कर मांगे रुपए
जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर के पानी गांव निवासी रुपेंद्र प्रधान (27) 29 सितंबर को अचानक लापता हो गया। अगले दिन उसके साले मूचबहाल निवासी मनोज सोनवानी के मोबाइल पर अंजान नंबर से रुपेंद्र की फोटो आई और फिरौती में दो लाख रुपए मांगे गए। इस पर मनोज थाने पहुंचा और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि व्हॉट्सऐप पर आई फोटो में रुपेंद्र मुंह के बल लेटा हुआ है। फोटो भेजने वाले ने व्हॉट्सऐप कॉलिंग के जरिए ही फिरौती की रकम भी मांगी है।
कोंडागांव से पुलिस ने बरामद किया
SP ने बताया कि रुपेंद्र ने रुपयों की लालच में खुद ही अपहरण की कहानी गढ़ी थी। उसे कोंडागांव के बांसकोट स्थित एक सुनसान मकान से पकड़ा गया है। उसके पास से तीन सिम और मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में रुपेंद्र ने बताया कि उसे महंगी गाड़ियों और मोबाइल का शौक है। इसे पूरा करने के लिए उसके पास रुपए नहीं थे। ऐसे में उसने खुद का ही अपहरण कर लिया और परिजनों से फिरौती की मांग की। उसे कोर्ट में पेश कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।