फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG liquor Scam: ढेबर, पुरोहित, ढिल्लन की बिगड़ी तबीयत, जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने 10 दिन के लिए बढ़ाई रिमांड

Sat, 24 Jun 2023 09:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में रापयुर कोर्ट ने एक बार फिर से आरोपियों की रिमांड बढ़ा दी है। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में शनिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने 10 दिनों के लिए ढेबर, पुरोहित और ढिल्लन की रिमांड बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में रापयुर कोर्ट ने एक बार फिर से आरोपियों की रिमांड बढ़ा दी है। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में शनिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने 10 दिनों के लिए ढेबर, पुरोहित और ढिल्लन की रिमांड बढ़ा दी है। अब 4 जुलाई को रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन, एपी त्रिपाठी और नितेश पुरोहित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिवक्ता सौरभ पांडेय् ने बताया कि आरोपियों की रिमांड बढ़ाने के साथ ही कोर्ट ने ढिल्लन और पुरोहित की जमानत याचिका पर भी सुनवाई की। कोर्ट ने फिलहाल दोनों को जमानत देने से इंकार कर दिया है। ईडी ने कहा था कि यह दोनों इस पूरे घोटाले मामले में मुख्य आरोपी हैं और इन्हें जमानत दिए जाने पर वो सबूत और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। इस पर अदालत ने दोनों को जमानत नहीं दी। शराब घोटाला में किसी की भी जमानत मंजूर नहीं की गई है। इससे पहले आबकारी विभाग के संचालक रहे अधिकारी निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जेल में बंद शराब घोटाले के आरोपियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। चर्चा है कि शनिवार को इसी कारण से ढेबर, पुरोहित और ढिल्लन को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। हालांकि एपी त्रिपाठी को कोर्ट लाया गया था। कुछ दिन तक हॉस्पिटल में ही तीनों का इलाज होगा। इस दौरान तीनों वहीं पर रहेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें