फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: पिकअप से कुचलकर मजदूर की मौत, टाइल्स अपलोड करने के दौरान चालक ने पीछे किया वाहन

Thu, 06 Apr 2023 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

आसपास के लोगों ने किसी तरह पिकअप वाहन को आगे कर दबे राकेश को बाहर निकाला। उसे पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को पिकअप से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर पिकअप से टाइल्स अनलोड कर रहा था। तभी चालक ने उसे बैक कर दिया और मजदूर उसी के नीचे दब गया। हादसके बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरखोर गांव निवासी राकेश आर्मो अमरपुर रोड स्थित पानी टंकी के पास दुकान में टाइल्स लोड और अनलोड करने का काम करता था। वह बुधवार को भी राकेश अपने साथियों के साथ पिकअप से टाइल्स अनलोड कर रहा था। इसी दौरान पिकअप बैक होने लगी और राकेश उसके व दीवार के बीच में दब गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किसी तरह पिकअप वाहन को आगे कर दबे राकेश को बाहर निकाला। उसे पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें