फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पटाखा दुकान में लगी आग, तीन लोगों की मौत

Mon, 28 Oct 2019 02:08 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दिवाली की रात पटाखा दुकान में आग लगने से दुकान मालिक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के माकड़ी गांव में पटाखा दुकान में आग लगने से काशी सेन, बलराम नेताम और शिवलाल श्रीमाली की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माकड़ी गांव के बाजार में काशी सेन ने पटाखे की दुकान लगाई थी। उसके दो मित्र बलराम नेताम और शिवलाल उसकी मदद कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दुकान में अचानक आग लग गई और पटाखा होने की वजह से तत्काल पूरी दुकान से लपटें निकलने लगीं। आग के कारण तीनों को वहां से निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को वहां भेजा गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बाद में पुलिस ने वहां से तीन शव बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें