फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: सात करोड़ रुपये से ज्यादा का सरकारी धान खा गईं तीन राइस मिलें, कलेक्टर ने दिए FIR के आदेश

Thu, 01 Dec 2022 05:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि तीनों राइस मिल को ब्लैक लिस्टेड करने की भी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। तीनों ने नोटिस के बाद भी धान जमा नहीं किया था। एफआईआर के बाद इन राइस मिलों से वसूली की भी कार्रवाई शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में तीन राइस मिलर्स ने राज्य सरकार को सात करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान किया है। यह राइस मिलें शासन का करीब दो हजार मीट्रिक टन धान हड़प गए। इसके बाद कलेक्टर ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि इन राइस मिलर्स से नुकसान की वसूली की जाएगी। 

विज्ञापन




कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के तीन राइस मिलर लालपुर कला स्थित राज राइस मिल, डबराभाट स्थित हीराफूड राइस मिल और महाराजपुर स्थित जनक राइस मिल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोप है कि इन तीनों राइस मिलों ने मिलकर राज्य सरकार के 07 करोड़ 85 लाख रुपये के धान का घपला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की ओर से बताया गया कि खरीफ वितरण वर्ष 2021-22 अंतर्गत 2104 मीट्रिक टन चावल राइस मिलों को प्रशासन के पास जमा करना था। इसके बाद भी 30 नवंबर 2022 तक जमा नहीं किया गया। इसे लेकर कई बार राइस मिलों को नोटिस भी जारी हुआ, लेकिन उन्होंने न तो कोई जवाब दिया और धान जमा कराया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें